डॉ. रोली सिंह के प्रथम बस्ती आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह, जगह-जगह होगा स्वागत

 प्रदेश मंत्री बनने के बाद पहली बार बस्ती पहुंचेंगी डॉ. रोली सिंह, घघौवा पुल से शुरू होगी स्वागत यात्रा

बस्ती। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री का दायित्व मिलने के बाद डॉ. रोली सिंह 6 अक्टूबर को पहली बार अपनी कर्मभूमि बस्ती पहुंचेंगी। उनके प्रथम आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं, महिला मोर्चा पदाधिकारियों, समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह है। उनके स्वागत के लिए जनपद में विभिन्न स्थानों पर तैयारियां की जा रही हैं।



निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉ. रोली सिंह सुबह 10 बजे अयोध्या स्थित हनुमानगढ़ी एवं श्रीराम जन्मभूमि से बस्ती के लिए प्रस्थान करेंगी। बस्ती की सीमा में प्रवेश करते ही घघौवा पुल से उनके स्वागत का सिलसिला शुरू होगा। इसके बाद स्वागत यात्रा कप्तानगंज होते हुए बस्ती सदर क्षेत्र में प्रवेश करेगी।

यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों की ओर से स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद स्वागत यात्रा कंपनी चौराहा होते हुए होटल बालाजी प्रकाश पहुंचेगी, जहां डॉ. रोली सिंह के सम्मान में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया जाएगा।

स्वागत समारोह में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, महिला मोर्चा की पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थकों के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम के बाद स्वागत यात्रा जिला भाजपा कार्यालय, बस्ती पहुंचेगी, जहां इसका समापन होगा।

डॉ. रोली सिंह इससे पहले भाजपा महिला मोर्चा बस्ती की निवर्तमान जिलाध्यक्ष के रूप में संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रही हैं। प्रदेश महिला मोर्चा में नई जिम्मेदारी मिलने के बाद उनका पहला बस्ती आगमन संगठनात्मक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

डॉ. रोली सिंह ने बस्ती की जनता, भाजपा कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सभी से स्वागत यात्रा में शामिल होकर अपना स्नेह और आशीर्वाद देने की अपील की है। वहीं, उनके स्वागत को लेकर महिला मोर्चा सहित भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

रिपोर्ट रिजवान खान 

AKP News 

Previous Post Next Post