शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर भाजपा की बैठक, प्रथम वरीयता के मत पर जोर

 शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर भाजपा की बैठक, प्रथम वरीयता के मत पर जोर

बस्ती। शिक्षक एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रथम वरीयता के मत हासिल करने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में रविवार को भाजपा जिला कार्यालय, बस्ती में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने की। इसमें क्षेत्रीय मंत्री राजेश पाल चौधरी एवं वैभव पांडे भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अभिषेक कुमार ने किया।




बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने कहा कि सभी कार्यकर्ता शिक्षक मतदाताओं के बीच प्रभावी जनसंपर्क स्थापित करें और भाजपा प्रत्याशी को वरीयता क्रमांक-1 पर मतदान करने की अपील करें। उन्होंने बताया कि जिले में बनाए जाने वाले 14 बूथों के लिए बूथ प्रमुखों एवं बूथ प्रभारियों का चयन कर लिया गया है।

उन्होंने यह भी बताया कि आगामी 12 तारीख को गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा प्रस्तावित है। इसमें बस्ती जनपद से हजारों कार्यकर्ता शामिल होने के लिए गोरखपुर पहुंचेंगे।

बैठक के अंत में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी की पूजनीय माताजी के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की गई।

ये रहे मौजूद

बैठक में प्रमुख रूप से गिरीश चौबे, डॉ. रघुवर पांडे, मनीष श्रीवास्तव, डॉ. रमा शर्मा, दिनेश चंद, श्रीकांत पांडे, राम सिंगर ओझा, अनिल मौर्य, विवेकानंद शुक्ल, दयाराम चौधरी, संजय प्रताप जायसवाल, यशकांत सिंह, सरोज मिश्र, अरविंद पाल, राम वृक्ष निषाद, अरविंद मिश्र, प्रत्युष विक्रम सिंह, भानु प्रकाश मिश्रा, अखंड प्रताप सिंह, वीरेंद्र गौतम, दिलीप पाण्डेय, शिवानी सिंह, शालिनी मिश्रा, अमृत कुमार वर्मा, प्रेम प्रकाश चौधरी, सुनील सिंह, राकेश शर्मा, राजेंद्र राजभर, प्रदीप निषाद, सुधाकर पाण्डेय 'नीरज', विनय सिंह भारद्वाज, राधेश्याम कमलापुरी, रवि कुमार तिवारी, नीरज त्रिपाठी, राजेश कमलापुरी, कमेन्द्र चौहान, शिव प्रसाद चौधरी, विजय पांडे 'राजू', सुशील सिंह, विशुद्धानंद तिवारी, राकेश श्रीवास्तव, पंकज श्रीवास्तव, विनय यादव, मनोज सिंह, तारक जायसवाल, अनिल दुबे, पुष्करादित्य सिंह, गौरव तिवारी, राजकुमार शुक्ल सहित जिला मीडिया प्रभारी अजय पाल सिंह मौजूद रहे। बैठक में बड़ी संख्या में जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।

रिपोर्ट रिजवान खान AKP News 

Previous Post Next Post