बस्ती में भारी बारिश के अलर्ट के बीच DM-SP का निरीक्षण, तटबंधों और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बढ़ाई गई निगरानी

 🌧️ बस्ती में भारी बारिश के अलर्ट के बीच DM-SP का निरीक्षण, तटबंधों और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बढ़ाई गई निगरानी



बस्ती, 26 सितंबर 2026। मौसम विभाग द्वारा जारी चक्रवाती मौसम, भारी बादलों और भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। शनिवार को जिलाधिकारी बस्ती श्रीमती कृत्तिका ज्योत्सना और पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ. यशवीर सिंह ने संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण किया।

अपर जिलाधिकारी बस्ती श्री ज्ञान चन्द्र गुप्ता और सीआरओ बस्ती श्री कीर्ति प्रकाश भारती के साथ अधिकारियों ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों, नदी के तटबंधों, नदी किनारे बसे गांवों, कलवारी-टांडा पुल और जलभराव वाले क्षेत्रों का जायजा लिया।



निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने, तटबंधों की लगातार निगरानी करने और बाढ़ चौकियों को सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही किसी भी संभावित आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक संसाधनों को तैयार रखने को कहा गया।

⚠️ खराब मौसम में सावधानी बरतने की अपील

जिलाधिकारी ने आमजन से अपील की कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें। नदी, नाले और घाटों के किनारे जाने से बचें तथा किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल 112 हेल्पलाइन या जिला आपदा कंट्रोल रूम को सूचना दें।

प्रशासन की अपील: मौसम खराब होने की स्थिति में सतर्क रहें, सुरक्षित स्थान पर रहें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।


रिपोर्ट परमानंद मिश्रा 

Previous Post Next Post