बस्ती में मौसम का ऑरेंज अलर्ट, डीएम-एसपी सड़क पर! लोगों से की सतर्क रहने की अपील

 अगले 3 घंटे बेहद अहम: बस्ती समेत 25 जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट



बस्ती। चक्रवाती मौसम और आसमान में छाए घने बादलों के बीच मौसम विभाग की ओर से जारी ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। जिलाधिकारी बस्ती और पुलिस अधीक्षक बस्ती ने जनपद क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर मौसम की स्थिति का जायजा लिया और आवश्यक सुरक्षा एवं राहत संबंधी तैयारियों को लेकर अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

सचेत ऐप से प्राप्त अलर्ट के अनुसार, अगले तीन घंटों के दौरान बस्ती समेत आसपास के कई जिलों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं और मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में जौनपुर, प्रतापगढ़, हमीरपुर, जालौन, रायबरेली, अमेठी, कानपुर नगर, आजमगढ़, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, अयोध्या, संत कबीर नगर, बस्ती, कानपुर देहात, उन्नाव, औरैया, बाराबंकी, सीतापुर, बहराइच, गोंडा, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती और लखीमपुर खीरी शामिल हैं।



आमजन से सतर्क रहने की अपील

जिला प्रशासन ने मौसम के बिगड़ते मिजाज को देखते हुए लोगों से अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने, खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने तथा आकाशीय बिजली के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।

प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की गई है कि मौसम संबंधी आधिकारिक सूचनाओं पर नजर बनाए रखें और किसी भी आपात स्थिति में संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को तत्काल सूचना दें।

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहने से प्रशासन की सक्रियता भी स्पष्ट नजर आ रही है। अधिकारियों ने मौसम की स्थिति पर निगरानी बनाए रखने और आवश्यकता पड़ने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।


रिपोर्ट परमानंद मिश्रा 

AKP News 

Previous Post Next Post