नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता बरामद

 बस्ती। थाना कलवारी पुलिस ने नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर भगाकर ले जाने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पीड़िता को भी सकुशल बरामद कर लिया है।



पुलिस के अनुसार, प्रभारी निरीक्षक कलवारी संतोष कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना कलवारी में दर्ज मु0अ0सं0 230/2026, धारा 137(2)/87 बीएनएस से संबंधित अभियुक्त दिलशाद पुत्र मो. पप्पू निवासी रघुनाथपुर, थाना बेवाना, जनपद अंबेडकरनगर को 22 सितंबर 2026 को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान नाबालिग पीड़िता को सकुशल बरामद किया गया।

पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे—

प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार, थाना कलवारी, जनपद बस्ती

उपनिरीक्षक राकेश मिश्रा, थाना कलवारी

कांस्टेबल कपीश राय, थाना कलवारी

महिला कांस्टेबल कंचन मौर्या, थाना कलवारी

रिपोर्ट परमानंद मिश्रा 

Previous Post Next Post