बस्ती में जुलूस-ए-गौसिया की तैयारियां तेज, 24 सितंबर को ईदगाह से निकलेगा जुलूस

 बस्ती में 24 सितंबर को निकलेगा जुलूस-ए-गौसिया, अकीदतमंदों से शामिल होने की अपील



बस्ती। अकीदत और धार्मिक श्रद्धा के बीच शहर में जुलूस-ए-गौसिया का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी अंजुमन रज़ा-ए-मुस्तफा द्वारा दी गई है। अंजुमन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, जुलूस 24 सितंबर 2026, गुरुवार को सुबह 8 बजे ईदगाह, पक्का बाजार, गांधी नगर से निकाला जाएगा।



अंजुमन रज़ा-ए-मुस्तफा के तरफ से जारी सूचना के अनुसार, जुलूस गौस-ए-पाक के प्रति अकीदत और मोहब्बत के साथ निकाला जाएगा। आयोजन में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों के शामिल होने की उम्मीद जताई गई है।

अंजुमन रज़ा-ए-मुस्तफा की ओर से अकीदतमंदों से जुलूस में बढ़-चढ़कर शामिल होने और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की गई है। अपील में कहा गया है कि अकीदतमंद जुलूस में शामिल होकर अपनी अकीदत का इजहार करें तथा धार्मिक मर्यादा और आपसी सौहार्द बनाए रखते हुए कार्यक्रम में सहभागिता करें।

ब्यूरो रिपोर्ट 

AKP News 

Previous Post Next Post