महिला थाना बस्ती की पहल से 3 दंपतियों के बीच दूर हुआ मनमुटाव, साथ रहने पर बनी सहमति
बस्ती, 19 सितंबर 2026। महिला थाना बस्ती की पुलिस टीम ने पारिवारिक विवादों में समझाइश और आपसी संवाद के माध्यम से तीन दंपतियों के बीच चल रहे मतभेदों को दूर कराकर उन्हें साथ रहने के लिए राजी किया।
महिला थाना प्रभारी निरीक्षक डॉ. शालिनी सिंह के नेतृत्व में महिला हेड कांस्टेबल प्रीती गुप्ता एवं महिला हेड कांस्टेबल शांति यादव ने दंपतियों की समस्याओं को सुना और दोनों पक्षों के बीच बातचीत कर आपसी मतभेद दूर कराने का प्रयास किया।
पुलिस के अनुसार आरती पत्नी पवन प्रजापति निवासी कसैला थाना मुंडेरवा, शीला पत्नी अनिल प्रजापति निवासी सीयरपार थाना कोतवाली तथा जलीबूनिशा पत्नी रियाज अहमद निवासी छतरियां थाना रुधौली के वैवाहिक जीवन में विभिन्न कारणों से पिछले कई महीनों से पारिवारिक मनमुटाव चल रहा था। विवाद के चलते दोनों पक्षों के बीच संबंध खराब हो गए थे और वे एक-दूसरे के साथ रहने को तैयार नहीं थे।
महिला थाना पुलिस की समझाइश और काउंसलिंग के बाद तीनों मामलों में दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति बनी। इसके बाद महिला थाना परिसर में सुलह-समझौता कराया गया और दंपतियों ने आपसी मतभेद भुलाकर साथ रहने पर सहमति जताई।
महिला थाना पुलिस की इस पहल से संबंधित परिवारों में आपसी संबंध सुधारने की दिशा में सकारात्मक प्रयास हुआ।
रिपोर्ट परमानंद मिश्रा
