बस्ती। थाना पुरानी बस्ती और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने गैंगस्टर एक्ट से संबंधित ₹25 हजार के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज था और उसकी गिरफ्तारी पर ₹25 हजार का इनाम घोषित था।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त शाकिर अली खान पुत्र अब्दुल अनवर, निवासी ग्राम लक्ष्मी नगर ग्रंट, थाना खोड़ारे, जनपद गोंडा, हाल मुकाम रहमतगंज, निकट समीना शाह मजार, थाना कोतवाली, जनपद बस्ती, उम्र करीब 41 वर्ष है।
संयुक्त पुलिस टीम ने अभियुक्त को 19 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 2:30 बजे रेलवे स्टेशन पूर्वी ढाला के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक अभियुक्त थाना कोतवाली में पंजीकृत मु0अ0सं0 378/26, धारा 3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट से संबंधित है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक पुरानी बस्ती शशांक शेखर राय, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बृजानन्द सिंह, कांस्टेबल मंजीत यादव, अंकित कुमार, धनन्जय यादव, अभिषेक कुमार, आयुष सिंह तथा महिला कांस्टेबल संजना शामिल रहीं।
रिपोर्ट परमानंद मिश्रा
