बस्ती, 10 सितंबर 2026। जनपद न्यायाधीश शमसुल हक के मार्गदर्शन में आगामी 12 सितंबर 2026 को न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव देवेन्द्र कुमार-प्रथम ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ मा. प्रशासनिक न्यायमूर्ति राम मनोहर नारायण मिश्र द्वारा किया जाएगा।
इस अवसर पर मा. प्रशासनिक न्यायमूर्ति द्वारा जनपद न्यायालय का भ्रमण, वृक्षारोपण तथा राष्ट्रीय लोक अदालत से संबंधित स्टॉलों का निरीक्षण किया जाएगा। इसके साथ ही बार के पदाधिकारियों, इन्फ्रास्ट्रक्चर कमेटी एवं न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक भी आयोजित की जाएगी।
राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी प्रमोद कुमार गिरि ने आमजन से अपील की है कि वे लोक अदालत के माध्यम से अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण कराकर इस आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करें।
📍 स्थान: न्यायालय परिसर, बस्ती
📅 दिनांक: 12 सितंबर 2026
रिपोर्ट परमानंद मिश्रा
AKP News | आलम की पुकार
“जब भी देखें, सच देखें”