बस्ती: मोटरसाइकिल की डिग्गी से ₹30 हजार और मोबाइल चोरी, दो वांछित आरोपी गिरफ्तार

 बस्ती: मोटरसाइकिल की डिग्गी से ₹30 हजार और मोबाइल चोरी, दो वांछित आरोपी गिरफ्तार

बस्ती। पैकोलिया थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल की डिग्गी से ₹30 हजार नकद और मोबाइल चोरी करने के मामले में दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को बैरिहवा तिराहा से सोमवार को गिरफ्तार कर न्यायालय बस्ती रवाना कर दिया।



पुलिस के अनुसार, शत्रुघ्न दुबे उर्फ जिंदाबाद निवासी बसहा और सुनील निवासी चोरखरी के खिलाफ थाना पैकोलिया में मु0अ0सं0 146/2026 के तहत धारा 303(2), 317(2) BNS में मुकदमा दर्ज था।

शिकायतकर्ता ने बताया था कि उसने 3 अक्टूबर 2026 को शराब की दुकान के पास अपनी मोटरसाइकिल खड़ी की थी। इसी दौरान आरोपियों ने बाइक की डिग्गी खोलकर उसमें रखे ₹30,000 नकद और मोबाइल फोन चोरी कर लिए थे।

प्रभारी निरीक्षक मोती चन्द के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को 5 अक्टूबर को दोपहर 12:10 बजे बैरिहवा तिराहा से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मोती चन्द, उपनिरीक्षक सत्येन्द्र कुमार, कांस्टेबल कृष्ण गोपाल द्विवेदी और कांस्टेबल विनीत कुमार शामिल रहे।

रिपोर्ट परमानंद मिश्रा 

AKP News 

Previous Post Next Post