जी.वी.एम. कान्वेन्ट में गणेश चतुर्दशी की धूम, आकर्षक मूर्तियों से लेकर डांडिया नृत्य तक बच्चों ने मोहा मन
बस्ती। गणेश चतुर्दशी के शुभ अवसर पर जी.वी.एम. कान्वेन्ट स्कूल में पोस्टर एवं मूर्तिकला प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय के उपप्रधानाचार्य श्री राकेश श्रीवास्तव तथा शिक्षक-शिक्षिकाओं ने गणेश जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह और उमंग का माहौल रहा।
कला प्रदर्शनी के अंतर्गत कक्षा एक से तीन तक के विद्यार्थियों ने पोस्टर, जबकि कक्षा चार से आठ तक के विद्यार्थियों ने गणेश जी की आकर्षक मूर्तियां तैयार कीं। विद्यार्थियों की कलात्मक अभिव्यक्ति और रचनात्मक सोच ने प्रदर्शनी को विशेष बनाया। प्रदर्शनी का निरीक्षण कला शिक्षक प्रवीन एवं शिवांगी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन के लिए प्रश्नोत्तरी तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण डांडिया थीम पर प्रस्तुत आकर्षक नृत्य रहा। इसमें वंशिका, राजश्री, श्रेयांशी, हिबा, अमृता, प्रज्ञा, श्रेया, राघव, यशराज, सदफ और अलीशा ने प्रतिभाग कर सभी का मन मोह लिया।
इसके बाद पोस्टर एवं मूर्तिकला प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किए गए। पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता में विक्रान्त ने प्रथम, कुलशुम जेहरा ने द्वितीय तथा वान्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं मूर्तिकला प्रतियोगिता में आदित्य प्रथम, अर्णव द्वितीय तथा आरुषि तृतीय स्थान पर रहे। विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर प्रवीन, सूरज, महिमा, राकेश, राजेश, साकेत, पूजा, आयुषी, सावित्री, अभिनव, गिरीश, अरविन्द, शिवांगी, अमन समेत विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए ऐसे आयोजनों को उनके सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।
ब्यूरो रिपोर्ट
AKP News

