शादी का झांसा देकर तीन वर्ष तक संबंध बनाने का आरोप, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

AKP News, बस्ती, थाना परसरामपुर पुलिस ने शादी का झांसा देकर करीब तीन वर्षों तक शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी से इनकार करने के आरोप में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त के विरुद्ध पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया था।



पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ. यशवीर सिंह के आदेश तथा अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री श्यामाकांत के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी हरैया सुश्री स्वर्णिमा सिंह के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।

थानाध्यक्ष परसरामपुर श्री प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 285/2026, धारा 69, 351(2) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त रवींद्र मौर्या पुत्र राम सजीवन मौर्या, उम्र करीब 22 वर्ष, निवासी ग्राम उड़गईया, थाना छावनी, जनपद बस्ती को 09 सितंबर 2026 को करीब 10:30 बजे ग्राम कोहराए रतनपुर मोड़ से गिरफ्तार किया।

क्या है मामला?

पुलिस के मुताबिक, 08 सितंबर 2026 को परसरामपुर थाना क्षेत्र की एक पीड़िता ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि रवींद्र मौर्या पिछले करीब तीन वर्षों से शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। पीड़िता का आरोप है कि अब अभियुक्त शादी करने से इनकार कर रहा था।

शिकायत करने की बात कहने पर अभियुक्त द्वारा जान से मारने की धमकी दिए जाने का भी आरोप लगाया गया। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना परसरामपुर में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की।

मामले में पुलिस टीम ने वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय भेज दिया।

गिरफ्तार अभियुक्त

रवींद्र मौर्या पुत्र राम सजीवन मौर्या, उम्र करीब 22 वर्ष, निवासी ग्राम उड़गईया, थाना छावनी, जनपद बस्ती।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

उ0नि0 राजेश प्रसाद, थाना परसरामपुर, जनपद बस्ती।

हे0का0 विशाल यादव, थाना परसरामपुर, जनपद बस्ती।


रिपोर्ट परमानंद मिश्रा 

AKP News 

Previous Post Next Post