मिशन शक्ति केंद्र की पहल से पति-पत्नी के बीच दूर हुआ मनमुटाव, साथ रहने पर बनी सहमति

बस्ती। थाना कोतवाली स्थित मिशन शक्ति केंद्र की पहल पर पति-पत्नी के बीच चल रहे आपसी मनमुटाव को बातचीत और समझाइश के माध्यम से दूर कराया गया। दोनों पक्षों की सहमति से सुलह-समझौता होने के बाद दंपती ने साथ रहने पर सहमति जताई।



प्रभारी मिशन शक्ति केंद्र, थाना कोतवाली की उपनिरीक्षक अनुपम त्यागी एवं उनकी टीम ने कृष्ण मुरारी मद्धेशिया पुत्र स्व. धर्मराज मद्धेशिया, निवासी रोडवेज, थाना कोतवाली, जनपद बस्ती तथा उनकी पत्नी संगीता मद्धेशिया के बीच उत्पन्न आपसी मतभेद को लेकर दोनों पक्षों से बातचीत की।

पुलिस टीम द्वारा दोनों को आपसी संवाद और पारिवारिक समन्वय के महत्व को समझाते हुए मामले को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने का प्रयास किया गया। इसके बाद दोनों पक्षों की आपसी रजामंदी से सुलह-समझौता कराया गया।

समझौते के बाद पति-पत्नी ने साथ रहने की सहमति जताई। इसके पश्चात दोनों को थाने से सकुशल एवं खुशी-खुशी विदा किया गया।


रिपोर्ट परमानंद मिश्रा 

Previous Post Next Post