2 किलो 165 ग्राम गांजा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार, परसरामपुर पुलिस व एसओजी की संयुक्त कार्रवाई
बस्ती। 22 सितंबर 2026। थाना परसरामपुर पुलिस और एसओजी टीम बस्ती की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त को 2 किलो 165 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान जगदीश पुत्र रामकिशोर (करीब 50 वर्ष) निवासी रायपुर, थाना अलीगंज, जनपद अम्बेडकरनगर के रूप में हुई है। अभियुक्त को ग्राम मदनापुर से 22 सितंबर की सुबह करीब 7:20 बजे गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने बताया कि तलाशी के दौरान 42 पुड़िया और 2 बंडल में कुल 2 किलो 165 ग्राम गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना परसरामपुर में मु0अ0सं0 302/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई में थाना परसरामपुर के थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह, एसओजी प्रभारी निरीक्षक विकास यादव, उपनिरीक्षक झारखण्डे पाण्डेय समेत थाना परसरामपुर और एसओजी टीम के पुलिसकर्मी शामिल रहे।
रिपोर्ट परमानंद मिश्रा
