17 सितंबर से शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान, भाजपा ने कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी

AKP News, बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा के नेतृत्व में जिला कार्यालय पर “सेवा संकल्प अभियान” के तहत जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा बस्ती के जिला प्रभारी डॉ. समीर सिंह रहे। संचालन जिला महामंत्री अमृत कुमार वर्मा ने किया।



कार्यक्रम का शुभारंभ जिला अध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा एवं जिला प्रभारी डॉ. समीर सिंह ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।





कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ. समीर सिंह ने कहा कि “सेवा संकल्प अभियान” का उद्देश्य सेवा गतिविधियों को अधिक प्रभावी ढंग से जनसामान्य तक पहुंचाना है। उन्होंने 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक प्रस्तावित अभियान के कार्यक्रमों को योजनाबद्ध तरीके से गांव-गली तक पहुंचाने का आह्वान किया।

उन्होंने अभियान के तहत आयोजित होने वाले “सपनों का भारत”, “नमो सेवा गाथा”, “आगमन उत्सव”, “कहानी बदलाव की”, “विकसित भारत संकल्प”, “सेवा ज्योति यात्रा”, “वड़नगर से बनारस यात्रा”, “सेवा मेरा योगदान”, “झोली अभियान”, “राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज” तथा “जनसेवा महाकुंभ—महापंचायत से पार्लियामेंट” सहित विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से प्रकाश डाला।

कार्यशाला में जिला एवं स्थानीय पदाधिकारियों और नेताओं ने अभियान की रूपरेखा, कार्यविभाजन तथा आगामी कार्यक्रमों के योजनाबद्ध क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की। कार्यकर्ताओं से अभियान को जनभागीदारी से जोड़ते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा गतिविधियों का लाभ पहुंचाने पर जोर दिया गया।

इस अवसर पर संजय जायसवाल, दयाराम चौधरी, पवन कसौधन, रवि सोनकर, यशकांत सिंह, सुशील सिंह, राजेश पाल चौधरी, वैभव पांडेय, राम श्रृंगार ओझा, प्रत्यूष विक्रम सिंह, शालिनी मिश्रा, शिवानी सिंह, दिलीप पांडेय, अखण्ड सिंह, अभिषेक कुमार, प्रेमप्रकाश चौधरी, राधेश्याम कमलापुरी, राजकुमार शुक्ला, सुनील सिंह, सुरेंद्र चौधरी, नीलम गौड़, नीरज त्रिपाठी, दिव्यप्रकाश सुधाकर पांडेय, नीरज विनय भारद्वाज त्रिपाठी, संजय पांडेय, राजेंद्र राजभर, सतीश सोनकर, के.के. सिंह, कार्मेंद्र चौहान, विशुद्धानंद त्रिपाठी, शिवप्रसाद चौधरी, अजय पांडेय, दिव्यांशु दूबे, वीरेंद्र गौतम, विनय यादव, राजेश तिवारी और गौरव त्रिपाठी सहित जिला पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्ट रिजवान खान 

Previous Post Next Post