AKP News बस्ती। जनपद के पुरानी बस्ती क्षेत्र में कांवड़ यात्रा के दौरान उस समय तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई, जब कांवड़ लेकर जा रहे श्रद्धालुओं ने आरोप लगाया कि एक मुस्लिम युवक ने उनके साथ गाली-गलौज की। घटना से नाराज़ कांवड़ियों ने सड़क पर प्रदर्शन करते हुए विरोध जताया।
मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, विवाद के कारण कुछ समय के लिए कांवड़ यात्रा बाधित हो गई। सूचना मिलते ही विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और श्रद्धालुओं से बातचीत कर उन्हें शांत कराया। काफी समझाने-बुझाने के बाद कांवड़ यात्रा पुनः शुरू हो सकी।
इस दौरान अखिलेश सिंह ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने प्रशासन को 24 घंटे के भीतर कार्रवाई करने का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि समय सीमा के भीतर उचित कदम नहीं उठाए गए तो संगठन आगे की रणनीति तय करेगा।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात है।
हालांकि, अभी तक पुलिस प्रशासन की ओर से मामले को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
AKP News
जब भी देखे सच देखे

