बस्ती, AKP News । थाना पुरानी बस्ती पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।
प्रभारी निरीक्षक शशांक शेखर राय के नेतृत्व में थाना पुरानी बस्ती में दर्ज मुकदमा संख्या 147/26, धारा 109(1) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त दूधनाथ उर्फ डी.एन. चौधरी पुत्र रघ्घू, निवासी हड़िया, थाना पुरानी बस्ती, जनपद बस्ती को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध हत्या के प्रयास का मामला दर्ज था। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राकेश कुमार, हेड कांस्टेबल विनय कुमार तथा हेड कांस्टेबल वीरेंद्र यादव शामिल रहे।
थाना पुरानी बस्ती पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट परमानंद मिश्रा
AKP News

