बस्ती। AKP News-- जनपद के थाना छावनी क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा विषाक्त पदार्थ खा लेने से उसकी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।
मामले में क्षेत्राधिकारी हरैया ने जानकारी देते हुए बताया कि संबंधित व्यक्ति को विषाक्त पदार्थ खाने के बाद उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला विषाक्त पदार्थ के सेवन का प्रतीत हो रहा है। घटना के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। परिजनों एवं अन्य संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
AKP News | जब भी देखें, सच देखें।
रिपोर्ट परमानंद मिश्रा
Call me
